बॉलीवुड की ये 9 सबसे डरावनी फिल्मे,अकेले मे नहीं देख सकते

दोस्तों डर किसे नहीं लगता इस संसार मे हर व्यक्ति को किसी न किसी से डर जरूर लगता है | ऐसे ही भारत मे बॉलीवुड मे डरावनी फिल्मे बनती है जिसे देखने पर अधिकांश लोग डर जाते है | बॉलीवुड मे कई ऐसी डरावनी फिल्मे बनी है जिसको अकेले देख पान बहुत मुश्किल है | दोस्तों आज की पोस्ट मे हम आपको बॉलीवुड हॉरर मूवी के बारे मे बताएंगे –

हान्टेड 3डी

हान्टेड 3डी भारतीय हिन्दी फिल्म है | जिसका निर्देशन विक्रम भट्ट ने और निर्माण विक्रम भट्ट और अरुण रंगचारी ने किया है | यह फिल्म 6 मई 2011 को सिनेमा घरों मे प्रदर्शित हुई थी | यह फिल्म भारत की पहली 3 डी हॉरर फिल्म है | इस फिल्म ने सिनेमा घरों मे लोगो को खूब डराया है | यह फिल्म भी भारत की 7 वी सबसे डरावनी फिल्म है |

फूँक

साल 2008 मे रामगोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म फूँक भी एक भारतीय हॉरर फिल्म है | यह फिल्म अंधविश्वास और काले जादू पर आधारित एक फिल्म है | इसे कई मीडिया द्वारा बॉक्स ऑफिस पर ब्लाकबस्टर घोषित किया गया था | यह फिल्म अपने समय की सबसे डरावनी फिल्मों मे से एक थी | इस फिल्म के ऊपर पुरस्कार भी रखा हुआ था | की जो कोई भी इस फिल्म को अकेले सिनेमा मे देखेगा उसे 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा |

राज 3

राज 3 भारतीय हिन्दी फिल्म है जिसका निर्माण महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने किया है | इसका निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है | इसमे मुख्य किरदार मे इमरान हाशमी , विपाशा वसु और ईशा गुप्ता है | यह भी बॉलीवुड हॉरर मूवी मे से एक है |

1920

‘ 1920’ विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित और लिखित एक भारतीय हॉरर फिल्म है | इस फिल्म को साल 2008 मे रिलीज किया गया था | यह फिल्म साल 1920 मे नवविवाहित जोड़े के आस-पास घूमती है जो एक हान्टेड हाउस मे रहते है | यह भारत की सबसे डरावनी फिल्मों के लिस्ट मे 6 नंबर पर है |

पुराना मंदिर

पुराना मंदिर साल 1984 की हिन्दी भाषा मे बनी एक हॉरर फिल्म है | जिसका निर्देशन और निर्माण रामसी बंधुओ द्वारा किया गया है | इस हॉरर फिल्म की कहानी मे समरी नामक राक्षस को वर्णित किया गया है | फिल्म का संकेत अजित सिंह ने सजाया है | फिल्म मे दिखाया गया राक्षस बहुत विनाशकारी और डरावना होता है |

राज

राज वर्ष 2002 मे बनी एक हिन्दी भाषा की हॉरर फिल्म है | जिसका निर्देशन विक्रम भट्ट तथा फिल्म का निर्माण मुकेश भट्ट ने किया है | इस फिल्म मे दंपति आदित्य धनराज और संजना धनराज एक टूटे हुए रिश्ते को संभालने ऊटी जाते है | लेकिन जल्द ही संजना को एहसास हो जाता है की वह जिस घर मे रह रही है उआमे किसी प्रेत आत्मा का वास है | उसकी पत्नी संजना समझ जाती है की वह आत्मा उसके पति को ले जाना चाहती है | इसके आगे की कहानी के लिए आपको फिल्म देखना पड़ेगा |

भूत

दोस्तों भूत रामगोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित 2003 की एक भारतीय डरावनी फिल्म है | इस फिल्म मे अजय देवगन और उर्मिला मंतोड़कर प्रमुख भूमिका मे थे | यह फिल्म सामान्य हिन्दी फिल्म से काफी अलग है क्युकी इस फिल्म मे एक भी गाना नहीं है |

वीरान

वीरान बॉलीवुड फिल्म जगत मे सबसे डरावनी फिल्मों मे शुमार है | 1998 मे रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण रामसी बंधुओ ने किया था | इस फिल्म की शुरुआत एक युवा लड़के से होती है | जिसको कुछ पुजारियों और गुंडे किस्म के लोगो ने एक विशाल गुफा मे कैद करके रखा हुआ था |

13B

13B डरावनी फिल्मों की लिस्ट मे सबसे ऊपर है | 13 B हिन्दी भाषा की एक हॉरर फिल्म है | यह तमिल फिल्म की रीमेक थी | यह फिल्म साल 2009 मे रिलीज की गई थी | यह फिल्म एक 8 लोगो के एक परिवार के ऊपर है | जो एक घर के 13 फ्लोर के B ब्लॉक मे रहते है |

यह भी पढे –

बिल्कुल हूबहू दिखता है शाहरुख खान का डुप्लीकेट, लोग देख रह गए हैरान

कभी लिट्टी – चोखा बेचता था ये स्टार ,आज जी रहा है राजाओ की ज़िंदगी

आपको जरूर देखनी चाहिए भोजपुरी की ये 10 जबरजस्त मूवी

हमे सोशल मीडिया पर फॉलो करे – FACEBOOK – INSTAGRAM –YOUTUBE
पोस्ट को शेयर जरूर करे-

I share some interesting news on politics , bollywood and news related to movies on my website waveseries.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *