नवरात्र के पहले दिन जरूर करे ये काम

नवरात्र का त्योहार लाखों भक्तों के लिए बहुत ही हर्ष का दिन होता है | भक्त माता रानी को खुश करने के लिए 9 दिन का नवरात्रि व्रत रखते है | यह नवरात्रि व्रत काफी पावन और पवित्र होता है और इसे काफी सतर्कता से रखा जाता है | खासकर नवरात्र का पहला दिन बेहद ही जरूरी होता है | हमे पहले दिन ही बहुत सारे काम करने होते है | कलश स्थापना , माता की चौकी कैसे लगाए , जवारे कैसे बोए इत्यादि काफी चीजे होती है | हर रोज हवन कैसे करे , हवन की सही विधि ये सब हमे नवरात्र मे काफी ध्यान देना होता है | आज की पोस्ट मे आपको बताएंगे माँ दुर्गा की पूजा और प्रथम दिन की स्थापना कैसे करे | नवरात्र पहला दिन जरूर करे ये काम-

नवरात्र पहला दिन के जरूरी कार्य

दोस्तों नवरात्र के प्रथम दिन आपको बेहद ही सावधानी से सभी चीजों का अनुसरण करना है | आपको नवरात्र के प्रथम दिन सुबह- सवेरे उठकर अच्छे से स्नान आदि करके साफ-सुथरा हो जाना है | स्नान करने के बाद आपको शुद्ध और साफ वस्त्र पहनने है | नवरात्र की पूजा 9 दिन तक चलती है तो इसलिए माता की चौकी जरूर सजा ले | पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़कर शुद्धिकरण अवश्य कर ले | अगर आप माता की चौकी नहीं लगा पा रहे है तो घर के मंदिर मे ही पूजा कर सकते है | चौकी आपको इस तरह से लगानी है की पूजा करने वाले का मुख पूर्व , उत्तर या पूर्वोत्तर की तरफ रहे | चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछा ले और उसपर माता की कोई प्रतिमा और तस्वीर लगा के विराजमान करे | फिर उसके बाद आपको माता का आपको माता का शृंगार करना है उन्हे हार पहनना है उन्हे सजाना है | आपको ज्वारे भी रोप देने है माता शकम्बरी का रूप होते है ज्वारे इसीलिए आपको ज्वारे निश्चित रूप से रोपने चाहिए | उसके बाद आपको कलश स्थापना कर लेनी है | कलश आप मिट्टी का पीतल का या तांबे का ले सकते है | कलश स्थापना की पूरी विधि हमने अपने पोस्ट मे बताया है | उसका लिंक आपको इस पोस्ट के नीचे मिल जाएगा | इसके बाद आपको माता के चौकी पर ही नवग्रह की स्थापना करनी है | नवग्रह की स्थापना आप नवग्रह यंत्र से कर सकते है या फिर अगर आपके पास नवग्रह यंत्र नहीं है तो आप चावल का उपयोग करके नवग्रह स्थापित कर सकते है | इसके बाद आपको नीचे चावल रखकर अखंड ज्योति रख देनी है | फिर आपको गौरी गणेश की स्थापना माता की चौकी पर करना है | ये जो भी चीजे आप चौकी पर रखेंगे सबके नीचे आपको साबुत चावल रख देना है |

नवरात्र पहला दिन पूजा विधि

सबसे पहले कुश की मदद से गंगाजल का छिड़काव करके स्वयं को और पूजा सामग्री को शुद्ध करेंगे | 3 बार आपको जल से मंत्र बोलकर आचमन करना है | उसके बाद हाथ धो लेंगे | फिर हाथ मे अक्षत और फूल लेकर अपना नाम ,कुल, गोत्र स्थान बोलते हुए सभी देवी देवताओ का आह्वान करेंगे और अपनी 9 दिन की पूजा और व्रत का संकल्प भी लेंगे | और कहेंगे की हे गौरी गणेश , हे नवग्रह , माँ दुर्गा हम नवरात्र पूजा हेतु आपका आह्वान करते है | कृपया कर हमारी पूजा सेवा ग्रहण करके हमे कृतार्थ करे एवम हमारे नवरात्रि की सेवा , व्रत और आराधना निर्विघ्न सम्पन्न हो ऐसी हमपर कृपा करे | इसके बाद अक्षत पुष्प को छोड़ देंगे | उसके बाद ॐ देव नारायण: नमः कहके पुष्प हाथ से छोड़ देना है | इसके बाद आपको सभी देवी देवताओ और सामग्री को कुश के मदद से जल छिड़कर स्नान कर देंगे | इसके बाद हर देवी देवताओ को वस्त्र रूपी कालवा हर एक के ऊपर अर्पित करेंगे | और गणेश जी को जनेऊ भी अर्पित करना है |सभी देवी देवताओ का रोली से टीका कर दे | आपको माता रानी को चुनरी , रोली और सिंदूर चढ़ाएंगे | इसके बाद आप दुर्गा माता का जाप या मंत्र पढ़कर माता की आरती कर ले | आपको से आरती सुबह शाम 9 दिन तक आरती करना है | आपको नवरात्र के पहले दिन बस इन्ही प्रक्रिया को अच्छे से करना है | इसी के साथ आपके पहले दिन की पूजा सम्पूर्ण होती है |

यह भी पढे –

विजया दशमी पर जरूर करे ये 5 काम ,परिवार मे होगी सुख समृद्धि

नवरात्रि मे क्या खाए और क्या नहीं खाना चाहिए

जितिया व्रत पारण का सही विधि और मुहूर्त 2022

नवरात्रि व्रत मे खाए ये चीजे देवी माँ होंगी खुश

हमे सोशल मीडिया पर फॉलो करे – FACEBOOK – INSTAGRAM –YOUTUBE
पोस्ट को शेयर जरूर करे-

I share some interesting news on politics , bollywood and news related to movies on my website waveseries.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *